Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsमंदसौर हादसा: यात्रियों से भरी कार कुएं में गिरी, 10 लोगों की...

मंदसौर हादसा: यात्रियों से भरी कार कुएं में गिरी, 10 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी एक ईको वैन अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं।

यह भयानक घटना रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे के पास हुई। घटना के वक्त वैन में 10 से अधिक लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार वैन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह बेकाबू होकर खुले कुएं में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सवार एक ही परिवार के आठ सदस्यों की जान चली गई। एक स्थानीय निवासी ने बचाव के लिए कुएं में छलांग लगाई, लेकिन गैस रिसाव के कारण उनकी भी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments