HomeBreaking Newsमेक इन इंडिया की बढ़ी ताकत, सेना के बेड़े में शामिल हुई...

मेक इन इंडिया की बढ़ी ताकत, सेना के बेड़े में शामिल हुई घातक LMG…

मेक इन इंडिया(Make in India) पहल के तहत भारत की रक्षा क्षमताओं को बड़ा बढ़ावा मिला है। इजराइल की प्रमुख कंपनी Israel Weapon Industries (IWI) ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ भारत को हल्की मशीनगनों (LMG) की पहली खेप सौंप दी है।

कंपनी के अनुसार, कुल 41,000 मशीनगनों के बड़े ऑर्डर में से पिछले सप्ताह 2,000 नेगेव (7.62×51) एलएमजी भारत को डिलीवर की गई हैं। इसके अलावा, साल के अंत तक करीब 4,000 और मशीनगन देने की योजना है। इन हथियारों की आपूर्ति IWI और Adani Group की संयुक्त कंपनी PLR Systems के जरिए की जा रही है, जो देश में छोटे हथियार और गोला-बारूद बनाने वाली पहली निजी कंपनी मानी जाती है।

टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से मिली मजबूती

कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होने के बाद हासिल हुई है। इससे भारत में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और सेना को समय पर आधुनिक व उच्च गुणवत्ता वाले हथियार मिल सकेंगे।

क्या है नेगेव LMG की खासियत?

नेगेव (7.62×51) एक आधुनिक हल्की मशीनगन है, जिसका इस्तेमाल Israel Defense Forces (IDF) भी करता है। इसकी खासियतें इसे बेहद प्रभावी बनाती हैं:

  • 7.62×51 मिमी कैलिबर, करीब 1,000 मीटर तक प्रभावी रेंज

  • वजन लगभग 7.6 किलोग्राम, यानी अन्य गनों की तुलना में हल्की

  • प्रति मिनट 600 से 750 राउंड फायर करने की क्षमता

  • सेमी-ऑटोमैटिक और फुल-ऑटोमैटिक दोनों मोड

  • 90% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ निर्माण

इसके अलावा, इस मशीनगन को हेलीकॉप्टर, सैन्य वाहनों और नौसेना प्लेटफॉर्म पर भी तैनात किया जा सकता है, जिससे इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है।

सेना की ताकत में होगा इजाफा

भारत अपनी सीमाओं, खासकर एलएसी और एलओसी पर सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। ऐसे में इस तरह के आधुनिक हथियार सेना की मारक क्षमता और ऑपरेशनल दक्षता को नई मजबूती देंगे। भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और यह डील उसी साझेदारी का एक अहम हिस्सा मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : आगरा में 48 आपत्तिजनक वीडियो से मचा हड़कंप, छात्रा से दुष्कर्म के दो…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments