HomeBreaking Newsवाराणसी में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, भाई-बहन की मौत, दो...

वाराणसी में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, भाई-बहन की मौत, दो लोग घायल

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा स्थित निजी बस अड्डे के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से एक मकान भरभराकर गिर गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत

हादसे में ओम कुमार चौधरी और उनकी बहन प्रीति की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं कई एजेंसियां

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। नगर निगम की टीम जेसीबी की मदद से मलबा हटाने में जुटी रही। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

गैस लीक होने के कारण हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस लीक होने के कारण यह धमाका हुआ। एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन के अनुसार, परिवार जर्जर मकान में रह रहा था। मंगलवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हुई, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ और पूरा मकान ढह गया।

इलाके में मचा कोहराम

हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। दो लोगों की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, ताकि हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।

Read More

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, भट्टी गैंग का गुर्गा गिरफ्तार…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments