HomeBreaking Newsयूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ATS ने 4 आतंकी किए गिरफ्तार

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ATS ने 4 आतंकी किए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। एटीएस के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे और भारत में आगजनी व दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ये विदेशी नंबरों से जुड़े हुए थे।

लखनऊ रेलवे स्टेशन था मुख्य निशाना

जांच में सामने आया कि आतंकी लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास बड़े विस्फोट की योजना बना रहे थे। उनका लक्ष्य रेलवे सिग्नल बॉक्स और अन्य महत्वपूर्ण संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर भारी जनहानि करना था। 2 अप्रैल को इस हमले को अंजाम देने की तैयारी थी, लेकिन एटीएस ने समय रहते कार्रवाई कर साजिश विफल कर दी।

4 आतंकी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकिब उर्फ डेविल (सरगना), विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू/पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से केमिकल से भरा कैन, 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल से कई अहम डिजिटल सबूत भी मिले हैं।

सोशल मीडिया से जुड़ा आतंकी नेटवर्क

एटीएस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी साकिब मेरठ का रहने वाला है और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में आया था। टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह गिरोह विदेशी नेटवर्क और कट्टरपंथी समूहों से जुड़ा था।

रेकी कर तैयार किए जा रहे थे टारगेट

आरोपी देश के विभिन्न शहरों—लखनऊ, गाजियाबाद और अलीगढ़ में भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रतिष्ठित संस्थानों की रेकी कर रहे थे। पाकिस्तानी हैंडलर्स उन्हें गूगल लोकेशन भेजते थे, जिसके आधार पर ये लोग वीडियो बनाकर जानकारी साझा करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य छोटी आगजनी की घटनाएं कर उनका वीडियो पाकिस्तान भेजते थे। इसके बदले उन्हें QR कोड के जरिए पैसे मिलते थे। इस तरह यह नेटवर्क दहशत फैलाने के साथ आर्थिक फायदा भी उठा रहा था।

कट्टरपंथी विचारधारा से किया जा रहा था ब्रेनवॉश

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित किया गया था। सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए उन्हें हिंसा और आतंक फैलाने के लिए उकसाया जा रहा था। इसका उद्देश्य देश में डर और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। ATS अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके पीछे छिपे बड़े मास्टरमाइंड और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा किया जा सके।

Read More

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 483 ठिकानों पर छापेमारी कर 198 आरोपी किया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments