HomeBreaking Newsदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर घुसी कार, आरोपी...

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर घुसी कार, आरोपी फरार

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बता दें कि एक अज्ञात कार गेट तोड़कर परिसर के अंदर घुस गई और फिर मौके से फरार हो गई।

VIP गेट तोड़कर अंदर घुसी कार

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:05 बजे यूपी नंबर की एक सफेद टाटा सिएरा कार मॉल रोड स्थित बंद गेट को तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में दाखिल हो गई। यह गेट आमतौर पर बंद रहता है और VIP एंट्री के लिए इस्तेमाल होता है।

स्पीकर रूम के बाहर रखा गुलदस्ता

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि कार सवार व्यक्ति विधानसभा के अंदर स्पीकर रूम के बाहर एक गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने राजधानी की सबसे संवेदनशील इमारतों में से एक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोई वाहन गेट तोड़कर अंदर कैसे पहुंच गया और फिर आसानी से बाहर भी निकल गया।

CCTV के आधार पर जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। विधानसभा परिसर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अब कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा थी या महज सुरक्षा में लापरवाही का मामला। फिलहाल, इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।

Read More

अब शोरगुल-भीड़भाड में भी साफ आएगी आवाज, WhatsApp ला रहा है ये नया फीचर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments