HomeBreaking Newsतरन तारन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में अवैध हथियार समेत...

तरन तारन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में अवैध हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के तरन तारन जिले में CIA स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। हरिके पत्तन इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियारों के साथ तीन गाड़ियां बरामद कीं, हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

तरन तारन जिले के SSP सुरिंदर लांबा ने बताया कि CIA स्टाफ के ASI मेहल सिंह को सूचना मिली थी कि हरिके पत्तन के कुछ लोग बाहरी राज्यों से अवैध हथियार लाकर इलाके में सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी एक घर में हथियारों का सौदा करने पहुंचे हुए हैं।

छापेमारी में अवैध हथियार बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर हरिके स्थित घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी अपनी गाड़ियां मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने तीन कार, 30 बोर की एक देसी पिस्तौल, 32 बोर की एक मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

दो आरोपी नामजद

इस मामले में पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी हरिके को नामजद किया है। दोनों के खिलाफ हरिके थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की छापेमारी जारी

SSP ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह गिरोह किन-किन इलाकों में हथियार सप्लाई करता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि राज्य में अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read More

सावधान! घर का WiFi Router बन सकता है हैकिंग का दरवाजा, जासूसी तक का खतरा, भूल से भी न करें ये एक काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments