Home#IPL2026फिरोजपुर में CIA-BSF की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, 110 करोड़ की हेरोइन के...

फिरोजपुर में CIA-BSF की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, 110 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब के फिरोजपुर में CIA स्टाफ और BSF की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 110 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपियों से दो पिस्टल, दो मैगजीन और करीब 2 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।इस मामले को लेकर DIG स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान चार युवकों को काबू किया गया और उनके पास से यह बड़ी खेप बरामद हुई।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments