Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : गुरदासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2...

Punjab : गुरदासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन और प्रतिबंधित गोलियां बरामद

गुरदासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, प्रतिबंधित गोलियां और ड्रग मनी बरामद की गई है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गांव दादूजोद के विश्राम गृह के पास से गुरप्रीत सिंह निवासी मंजियां वाली को दो ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना कोटली सूरत मल्ली के एएसआई राजन सिंह ने ध्यानपुर से खहिरा सुल्तान जाने वाले मार्ग पर सरबजीत सिंह निवासी महिमा चक्क को गिरफ्तार किया। उसके पास से सिल्वर पन्नी में लिपटी हेरोइन, एक लाइटर और 10 रुपये का नोट बरामद हुआ। इसी तरह थाना कादियां के एएसआई गुरनाम सिंह ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास से सुखजिंद्र सिंह निवासी काहनूवान को दो ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा।

थाना श्री हरगोबिंदपुर साहिब के एएसआई स्वर्ण सिंह ने गांव मूड़ से सुक्खा सिंह निवासी कीड़ी अफगाना को 20 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में गांव शकाला निवासी लाडी को भी नामजद किया गया है। थाना सेखवां में तैनात एएसआई सतविंद्र सिंह ने गांव कलेर कलां के सरकारी स्कूल के पास से दविंद्र कौर निवासी कलेर कलां को 30 गोलियों सहित गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके अलावा थाना सिविल लाइन बटाला के एएसआई राजबीर सिंह ने गश्त के दौरान काहनूवान रोड स्थित चीमा गैस एजेंसी के पास से बलदीप कुमार और सुमन बाला दोनों निवासी गांधी नगर कैंप को छह ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments