HomeBreaking Newsपंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, ISI समर्थित मॉड्यूल का...

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस और फरीदकोट पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।

ISI समर्थित मॉड्यूल का खुलासा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा हुआ था। आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में रहकर काम कर रहे थे और वहीं से उन्हें निर्देश दिए जा रहे थे। पंजाब के DGP गौरव यादव ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मॉड्यूल सीमा पार से संचालित हो रहा था।

पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पंजाब में पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। 29 और 30 मार्च 2026 की रात आरोपियों ने हथगोले हासिल किए, इलाके की रेकी की और इसके बाद थाना भिंडी सैदा पर हमला किया। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई कर बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।

कट्टरपंथ और पैसों का लालच

पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल से जुड़े लोगों को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित किया गया था। साथ ही, उन्हें इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के बदले बड़ी रकम का लालच भी दिया गया था। यह पहलू जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।

UAPA समेत कई धाराओं में केस दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मॉड्यूल के पीछे और आगे जुड़े सभी कड़ियों की गहन जांच की जा रही है। उद्देश्य पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करना है।

Read More

वेतन की मांग पर फरीदाबाद में भी नोएडा जैसा बवाल, सड़क पर उतरे हजारों कर्मचारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments