HomeBreaking Newsईरान का पाकिस्तान को बड़ा झटका, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से Selen जहाज...

ईरान का पाकिस्तान को बड़ा झटका, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से Selen जहाज को खदेड़ा

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के कराची बंदरगाह की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज को बीच रास्ते से वापस लौटा दिया। इस कार्रवाई को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि SELEN नाम का यह जहाज बिना जरूरी अनुमति के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

कराजी जा रहा था जहाज

रिपोर्ट के अनुसार, यह कंटेनर जहाज संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह बंदरगाह से रवाना हुआ था और पाकिस्तान के कराची की ओर जा रहा था, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य पर पहुंचने से पहले ही ईरानी नौसेना ने इसे रोक लिया और आगे बढ़ने से मना कर दिया।

प्रोटोकॉल का पालन न करने पर कार्रवाई

IRGC नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ने बताया कि जहाज के पास इस संवेदनशील जलमार्ग से गुजरने की कानूनी अनुमति नहीं थी। साथ ही उसने तय समुद्री प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया था। इसी वजह से उसे वापस लौटने के निर्देश दिए गए।

ईरानी दूतावास ने भी की पुष्टि

इस्लामाबाद स्थित ईरानी दूतावास ने भी इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले हर जहाज के लिए ईरान के समुद्री प्राधिकरण के साथ समन्वय और अनुमति लेना जरूरी है बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में ईरान इस क्षेत्र में सुरक्षा और नियमों को लेकर काफी सख्त रुख अपनाए हुए है।

Read More

भारत को रक्षा क्षेत्र में मिली अहम ताकत, DRDO का प्रोजेक्ट ‘कुषा’ हुआ सफल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments