Wednesday, February 25, 2026
HomeBreaking Newsगुरदासपुर पुलिस हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

गुरदासपुर पुलिस हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

पंजाब के गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपियों में से एक रंजीत सिंह मारा गया। पुलिस के अनुसार, टीम उसे पकड़ने के लिए गई थी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

इलाज के दौरान मौत

पुलिस द्वारा गोली चलाने के बाद रंजीत सिंह घायल हो गया और अस्पताल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान SHO दोरांगला की गाड़ी के पलटने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

चौकी में मिले थे दो पुलिसकर्मियों के शव

22 फरवरी को गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के शव मिले थे। दोनों कर्मियों की वहीं ड्यूटी थी और घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए थे। गांव के सरपंच द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बॉर्डर से नजदीकी को देखते हुए BSF भी अलर्ट हो गई थी। BSF के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली थी।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, मामले में पहले दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में रंजीत सिंह और इंद्रजीत के नाम सामने आए थे, जिसके बाद उनकी तलाश जारी थी। हत्या की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच जारी है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Read More

‘गैंगस्टरां ते वार’ का Day 35: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 587 छापे, 183 गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments