Saturday, March 7, 2026
Home Current News यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार पलटने से 6...

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार पलटने से 6 की मौत 2 गंभीर

Advertisement

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही इको गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे इको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इको सवार पिता और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ। हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई।