HomeBreaking Newsइटली के मिलान शहर में बड़ा हादसा, ट्राम पटरी से उतरकर इमारत...

इटली के मिलान शहर में बड़ा हादसा, ट्राम पटरी से उतरकर इमारत से टकराई, 38 लोग घायल

इटली के मिलान शहर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्राम पटरी से उतरकर पास की इमारत से जा टकराई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद बड़ी संख्या में राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

मिलान के मेयर ग्यूसेप्पे सला ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी दी कि मृतकों में एक व्यक्ति ट्राम के पटरी से उतरने के दौरान उसकी चपेट में आ गया, जबकि दूसरा एक यात्री था जो ट्राम में सवार था।

घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल 

हादसे के तुरंत बाद दमकलकर्मी और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। सदमे में आए यात्रियों को आपातकालीन कंबलों में लपेटकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ट्रैक स्विच सक्रिय न करने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि ट्राम चालक ने ट्रैक स्विच को सक्रिय नहीं किया था। यह भी सामने आया है कि दुर्घटना से पहले ट्राम लाइन के अंतिम स्टॉप से आगे निकल गई थी।

मेयर ग्यूसेप्पे सला ने दी जानकारी

मेयर सला ने कहा कि शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की संभावना कम दिख रही है। उन्होंने संकेत दिया कि मामला ड्राइवर से जुड़ा हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्राम तेज गति से चल रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह निर्धारित 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा से अधिक रफ्तार पर थी।

Read More

इजरायल का ईरान पर हवाई हमला, तेहरान में सुनाई दी कई जगहों पर धमाके की आवाज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments