Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsटैगोर गॉर्डन दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, पूर्व NIC कर्मचारी ने...

टैगोर गॉर्डन दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, पूर्व NIC कर्मचारी ने किया सुसाइड

दिल्ली मेट्रो के टैगोर गॉर्डन स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक चंद्र प्रकाश डावर (60) सुभाष नगर के रहने वाले थे और मानसिक रूप से परेशान थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया है। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह से कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन बाद में ट्रेनें चलने लगीं।

शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी दिक्कतों की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तकनीकी खराबी की वजह से पूरी येलो लाइन पर यातायात बाधित रहा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि रात करीब 8:20 बजे राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच ट्रेन सेवा बंद हो गई। हालांकि, 10 मिनट में ही समस्या का समाधान कर दिया गया और ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments