Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मुख्य आरोपी ललित झा को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ललित एक व्यक्ति के साथ कर्तव्य पथ पुलिस थाने पहुंचा, और खुद आत्मसमर्पण कर दिया। जहां उसे विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना योजनाबद्ध तरीके से किया गया कृत्य था और इसे छह लोगों द्वारा अंजाम दिया गया, जिनमें से सभी अब पुलिस हिरासत में हैं।