Wednesday, March 4, 2026
Home Current News माई भागो इंस्टीट्यूट में नए विंग की शुरुआत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा...

माई भागो इंस्टीट्यूट में नए विंग की शुरुआत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया उद्घाटन

Advertisement

पंजाब सरकार की पहल से माई भागो इंस्टीट्यूट में नया विंग शुरू किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने उद्घाटन किया और कहा कि नए विंग में लड़कियों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नए विंग का निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें रेजिडेंशियल, अकादमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव तीनों प्रकार के आधुनिक सुविधाओं वाले ब्लॉक बनाए गए हैं। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह पहल लड़कियों को भारतीय डिफेंस फोर्सेज में प्रशिक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

माई भागो इंस्टीट्यूट, जो मोहाली में स्थित है, इस समय 76 लड़कियों को NDA की ट्रेनिंग प्रदान कर रहा है। नए विंग के शुरू होने से यहाँ प्रशिक्षित होने वाली लड़कियों को बेहतर आवासीय और अकादमिक सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे उनकी प्रशिक्षण प्रक्रिया और भी प्रभावशाली बनेगी। वहीं इसे लेकर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस तरह के कदमों से पंजाब की लड़कियों को राष्ट्रीय सुरक्षा सेवाओं में अवसर मिलने के साथ-साथ उनके करियर के मार्ग भी और स्पष्ट होंगे।