Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमहाराष्ट्र चुनाव 2024: BJP का संकल्प पत्र जारी, जानें बड़े वादे और...

महाराष्ट्र चुनाव 2024: BJP का संकल्प पत्र जारी, जानें बड़े वादे और घोषणाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र मुंबई में जारी किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित रहे। फडणवीस ने इस घोषणा पत्र को “विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र” का रोडमैप बताते हुए इसे राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला दस्तावेज बताया। बीजेपी के संकल्प पत्र में महाराष्ट्र के विकास के लिए 25 प्रमुख वादे किए गए हैं।

BJP Sankalp patra: अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, कहा- ऐसा  झारखंड बनाएंगे, किसी को बाहर नौकरी के लिए नहीं जाना होगा

संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाएं:

  • महिलाओं के लिए योजनाएं: ‘लाडली बहिन योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का वादा।
  • किसानों के लिए कर्जमाफी और मुफ्त बिजली: महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, और उन्हें मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी।
  • फ्री राशन: गरीब परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा।
  • वृद्ध पेंशन: वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर ₹2100 प्रति माह करने की घोषणा।
  • रोजगार: 25 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा।
  • AI यूनिवर्सिटी: पुणे, नागपुर, और अहिल्याबाई नगर में देश की पहली एआई यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।
  • शिवाजी एस्पिरेशन सेंटर: उद्यमियों को अवसर प्रदान करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज एस्पिरेशन सेंटर की स्थापना।
  • विजन महाराष्ट्र @2029: राज्य के विकास के लिए कौशल गणना और विजन महाराष्ट्र @2029 जारी किया जाएगा।

इस घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने महाराष्ट्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं और वृद्धजनों के लिए अनेक लाभकारी योजनाओं की घोषणा की है। अमित शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए इसे महाराष्ट्र के विकास का एक संकल्प बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments