Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsMahakumbh 2025: महाकुंभ में कब-कब हैं शाही स्नान? जान लें ये 6...

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कब-कब हैं शाही स्नान? जान लें ये 6 स्नानों की डेट और शुभ मुहूर्त

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, यह महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा, महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस महाकुंभ में साधु-संतों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। इस महाकुंभ में कुल 6 शाही स्नान की तिथियां हैं। तो आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार 6 शाही स्नान कब हैं, साथ ही शाही स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है?

पहला शाही स्नान

महाकुंभ में पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा को होगा, पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को पड़ रही है, इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से शुरू होगा, यह मुहूर्त सुबह 6:21 बजे तक रहेगा।

मकर संक्रांति पर है स्नान

महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान मकर संक्रांति पर किया जाएगा, इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से शुरू होगा। यह मुहूर्त सुबह 6:21 बजे तक रहेगा। इस दिन स्नान के साथ दान करने की भी मान्यता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान के बाद दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या का शाही स्नान

महाकुंभ में तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या को होगा। मौनी अमावस्या का स्नान सबसे बड़ा शाही स्नान है। यह शाही स्नान 29 जनवरी को किया जाएगा। मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थानों पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:25 बजे से शुरू होगा। यह मुहूर्त सुबह 6:18 बजे समाप्त होगा।

बसंत पंचमी का शाही स्नान

महाकुंभ में चौथा शाही स्नान बसंत पंचमी को किया जाएगा। यह शाही स्नान 3 फरवरी को होगा। इस स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:23 बजे से शुरू होगा, यह मुहूर्त सुबह 6:16 बजे तक रहेगा।

माघी पूर्णिमा शाही स्नान

महाकुंभ का पांचवां शाही स्नान माघी पूर्णिमा पर किया जाएगा। यह स्नान 12 फरवरी को होगा। सामान्य दिनों में भी माघी पूर्णिमा का स्नान महत्वपूर्ण होता है। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:19 बजे से शुरू होगा। यह मुहूर्त सुबह 6:10 बजे तक रहेगा।

महाशिवरात्रि शाही स्नान

महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान महाशिवरात्रि पर किया जाएगा। यह शाही स्नान 26 फरवरी को होगा। इस दिन लोग व्रत रखेंगे और महादेव की पूजा करेंगे। इसी दिन महाकुंभ का समापन भी होगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:09 बजे से शुरू होगा। यह मुहूर्त सुबह 5:59 बजे समाप्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments