Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsएक्शन मोड में 'मैडम CM', यमुना सफाई को लेकर शाम को...

एक्शन मोड में ‘मैडम CM’, यमुना सफाई को लेकर शाम को बुलाई कैबिनेट की मीटिंग!

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता अब एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक बिना एक भी दिन बर्बाद किए उन्होंने आज शाम अपनी कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक सीएम रेखा गुप्ता इस कैबिनेट मीटिंग में कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दे सकती हैं।

बता दें दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के साथ ही यमुना नदी की साफ सफाई करने के लिए एक कार्य योजना PMO को सौंप दी गई है। इसमें सीवेज शोधन क्षमता बढ़ाने और अन्य महत्वपूर्ण उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ कैबिनेट के अन्य मंत्रियों – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने भी शपथ ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments