Friday, March 6, 2026
Home Current News Maa Box Office Collection: काजोल की फिल्म ‘मां’ ने पांचवें दिन...

Maa Box Office Collection: काजोल की फिल्म ‘मां’ ने पांचवें दिन कमाए इतने करोड़…

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल काफी अरसे बाद बड़े पर्दे पर लौटी हैं। उनकी फिल्म मां जो 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। उसका कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। जहां फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई से मेकर्स और फैंस को खुश किया था वहीं अब वीकडेज में इसका उल्टा होता दिखाई दे रहा है। सोमवार को कम कलेक्शन कर फिल्म का ग्राफ नीचे आ गया था अब मंगलवार को भी मां की नैया डूबती नजर आई। आइये जानते हैं रिलीज के पांचवें दिन मां ने क्या कलेक्शन किया है।

फिल्म एक माइथोलॉजिकल ड्रामा है जिसमें काजोल को देवी काली के रूप में दिखाया गया है। मां-बेटी के रिश्ते पर बनी इस फिल्म की कहानी साईविन क्वाड्रास ने लिखी है और इसे विशाल फुरिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म मां ने मंगलवार को यानी पांचवे दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म मां ने अपनी ओपनिंग पर 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 6 करोड़ की कमाई कर डाली।