Saturday, March 7, 2026
Home Current News लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव : BJP उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने दाखिल किया...

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव : BJP उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन 

Advertisement

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा से ‘आप’ विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को मतदान होना है, जबकि मतगणना और चुनाव का परिणाम 23 जून को घोषित किया जाएगा।