Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यपंजाबलुधियाना पुलिस की ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करों की...

लुधियाना पुलिस की ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करों की 1.57 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में लुधियाना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। लुधियाना जिले के खन्ना में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 57 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में की गई। फ्रीज की गई संपत्ति की रिपोर्ट आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए नई दिल्ली को भेज दी गई है।

जस्सा की 1.27 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

SSP ने बताया कि नागरा कॉलोनी, माछीवाड़ा साहिब निवासी जसदेव सिंह उर्फ जस्सा के खिलाफ वर्ष 2015 से अब तक नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से अफीम और हेरोइन की तस्करी में शामिल था। अवैध कारोबार से अर्जित लगभग 1 करोड़ 27 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है।

भुक्की तस्करी मामले में हुई कार्रवाई

इसी तरह मलौद के दुधाल रोड निवासी बलजिंदर सिंह के खिलाफ 16 सितंबर 2025 को 54 किलो भुक्की की तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उसने नशे के कारोबार से करीब 29.50 लाख रुपये की संपत्ति बनाई थी। पुलिस ने उक्त संपत्ति भी फ्रीज कर दी है।

अफीम निकालने के बाद जब डोडे सूख जाते हैं, तो उनके अंदर से खसखस निकाल ली जाती है। इसके बाद बचे हुए सूखे छिलकों को पीसकर या क्रश करके जो पाउडर या चूरा बनाया जाता है, जिसे भुक्की कहते हैं।

नशे की जड़ों पर वार

SSP डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि पुलिस केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की कमाई से जमा कि हुई अवैध संपत्तियों को भी कानूनी दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments