Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना पुलिस ने चलाया ऑपरेशन 'CASO', गिरफ्तार किए 25 नशा तस्कर

लुधियाना पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ‘CASO’, गिरफ्तार किए 25 नशा तस्कर

लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में ऑपरेशन ‘CASO’ (Cordon and Search Operation) चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 25 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए।

सुबह तड़के शुरू हुए इस ऑपरेशन को समराला, पायल और खन्ना सहित तीन सब-डिवीजनों में अंजाम दिया गया। अभियान की निगरानी पांच डीएसपी कर रहे थे और इसमें 144 पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस टीमों ने संदिग्ध इलाकों, ड्रग हॉटस्पॉट्स और अपराधियों के घरों में छापेमारी की।

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 25 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 40 ग्राम हेरोइन, 380 नशीली गोलियां, 400 ग्राम अफीम, 18 बोतल शराब, ₹7,000 की ड्रग मनी और चार मोटरसाइकिल भी बरामद की।

https://youtu.be/yjmPBDvMjUA

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments