HomeBreaking Newsलखनऊ मेट्रो को नई उड़ान, चारबाग से वसंतकुंज तक 2030 का लक्ष्य...

लखनऊ मेट्रो को नई उड़ान, चारबाग से वसंतकुंज तक 2030 का लक्ष्य होगा पूरा, सीएम योगी का बड़ा आदेश…

राजधानी लखनऊ में मेट्रो(Lucknow Metro) विस्तार को लेकर तेज़ी साफ नजर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि चारबाग से वसंतकुंज तक प्रस्तावित दूसरे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण वर्ष 2030 तक पूरा कर लिया जाएगा और इसी समय से इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। CM योगी ने लखनऊ समेत प्रदेश के सभी मेट्रो प्रोजेक्ट्स को तय समयसीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

नया कॉरिडोर बदलेगा शहर की तस्वीर

अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ में फिलहाल करीब 23 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट पर ट्रेनें चल रही हैं। चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाला नया कॉरिडोर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करेगा और खासतौर पर पश्चिमी व पुराने इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

कानपुर और आगरा प्रोजेक्ट्स पर भी नजर

बैठक में कानपुर और आगरा में चल रही मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कानपुर में 32.4 किमी लंबे कॉरिडोर पर काम जारी है, जिसमें लगभग 15 किमी हिस्से पर मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। 

शेष कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। आगरा में 29.4 किमी प्रोजेक्ट के 6.5 किमी प्राथमिक सेक्शन पर मेट्रो चल रही है, जबकि बाकी हिस्सा जून 2026 तक और दूसरा कॉरिडोर 2027 तक पूरा करने की योजना है।

दूसरे फेज के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज

लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। ठाकुरगंज से वसंतकुंज तक एलिवेटेड ट्रैक और डिपो निर्माण के लिए 7 कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया है। इनमें से 5 कंपनियां सिर्फ डिपो निर्माण में रुचि दिखा रही हैं। 

टेंडर प्रक्रिया में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन तकनीकी योग्यता और अनुभव को भी अहम माना जाएगा। एलिवेटेड स्टेशनों और डिपो का चयन होने के बाद अंडरग्राउंड सेक्शन और ट्रैक बिछाने के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे।

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने मेट्रो परियोजनाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेट्रो स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में मल्टीलेवल पार्किंग, रिटेल स्पेस, फूड कोर्ट और ऑफिस स्पेस विकसित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही विज्ञापन और डिजिटल ब्रांडिंग के जरिए राजस्व बढ़ाने की योजना पर भी काम करने को कहा।

यह भी पढ़ें : फर्जी IAS बनकर 25 शादियां करने वाला युवक फरार, जीजा ने खोली पोल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments