Home#IPL2026LSG vs DC IPL 2026 Preview: पंत vs अक्षर इकाना में किसका...

LSG vs DC IPL 2026 Preview: पंत vs अक्षर इकाना में किसका चलेगा जादू?

आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां रिषभ पंत की कप्तानी वाली LSG और अक्षर पटेल की अगुवाई वाली DC आमने-सामने होंगी।

दिल्ली की टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में केएल राहुल और पृथ्वी शॉ टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा,डेविड मिलर और कप्तान अक्षर टीम को संतुलन देते हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और अक्षर की स्पिन जोड़ी अहम होगी।

वहीं लखनऊ की बात करें तो मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में पंत, आयुष बदोनी और अब्दुल समद पर जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और एनरिक नॉर्टजे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पिच रिपोर्ट

इकाना की पिच धीमी मानी जाती है, जहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। औसत स्कोर करीब 150 रन रहता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है।

मौसम का हाल

लखनऊ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।

हेड टू हेड

अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दिल्ली ने 4 और लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं-यानि मुकाबला बराबरी का रहने वाला है।

संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: मार्श, मार्करम, पूरन, पंत (कप्तान), समद, बदोनी, नॉर्टजे, शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी
दिल्ली कैपिटल्स:राहुल, निसांका, नितीश राणा, स्टब्स, मिलर, अक्षर (कप्तान), आशुतोष, निगम, औकिब, कुलदीप, एनगिडी

कुल मिलाकर, यह मुकाबला पंत की आक्रामक बल्लेबाजी और अक्षर की फिरकी के बीच दिलचस्प टक्कर साबित हो सकता है।

READ MORE: 1 अप्रैल से बदल गए ये नियम, GST से लेकर टैक्स तक… क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? चेक कर लें पूरी लिस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments