HomeBreaking News35 दिन में LPG सिलेंडर होगा बुक ? सरकार ने तोड़ा भ्रम,...

35 दिन में LPG सिलेंडर होगा बुक ? सरकार ने तोड़ा भ्रम, जानें क्या कहता है असली नियम…

हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा था कि अब LPG Cylinder बुक करने के लिए लोगों को अलग-अलग समय तक इंतजार करना पड़ेगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 45 दिन, जबकि अन्य लोगों को 25 या 35 दिन इंतजार करना होगा। लेकिन सरकार ने इस पर स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है।

क्या है असली नियम ?

सरकार के मुताबिक मौजूदा नियम वही हैं:

  • शहरी उपभोक्ता: सिलेंडर बुक करने के लिए पिछले डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग संभव है।

  • ग्रामीण उपभोक्ता: अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का अंतर तय है।

यह नियम सभी लोगों पर समान रूप से लागू होता है, किसी अलग कैटेगरी के लिए अलग नियम नहीं हैं।

सरकार ने दी चेतावनी

सरकार ने लोगों से कहा है कि गलत खबरों पर भरोसा न करें और उन्हें आगे न फैलाएं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि देश में LPG Cylinder की पर्याप्त आपूर्ति है और किसी तरह की कमी नहीं है। इसलिए घबराने या बार-बार जल्दी बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।

समय से पहले बुकिंग करने पर क्या होगा ?

यदि कोई उपभोक्ता तय समय से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम तुरंत ही बुकिंग को ब्लॉक कर देगा। यह समय पिछली गैस डिलीवरी की तारीख से गिना जाता है। यह नियम शहर, गांव और दूरदराज सभी जगह समान रूप से लागू है। सरकार ने इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। 

जानकारी मोबाइल ऐप और रिपोर्ट्स पर आधारित है, इसलिए पूरी पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है। साथ ही, ग्लोबल स्तर पर तेल और LPG की सप्लाई पर प्रभाव पड़ा है क्योंकि ईरान में जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है। इसके बावजूद, सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और आवश्यक कदम उठा रही है ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम के नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही हड़कंप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments