HomeBreaking Newsक्या फिर लगेगा लॉकडाउन? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया खबर का...

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया खबर का पूरा सच…

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर साफ नजर आ रहा है, जिससे पूरी दुनिया में ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी(Hardeep Puri) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्थिति की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि बीते एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। जहां पहले यह करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, वहीं अब बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का असर दुनियाभर में देखा जा रहा है दक्षिण-पूर्व एशिया में 30% से 50% तक, उत्तरी अमेरिका में करीब 30%, यूरोप में 20% और अफ्रीकी देशों में लगभग 50% तक ईंधन महंगा हुआ है।

सरकार ने राजस्व में की कटौती

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, तेल कंपनियों को हो रहे भारी नुकसान पेट्रोल पर करीब 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 30 रुपये प्रति लीटर को कम करने के लिए सरकार ने अपने राजस्व में बड़ी कटौती की है। इसके अलावा, वैश्विक कीमतों में उछाल को देखते हुए निर्यात पर टैक्स भी लगाया गया है, जिससे विदेशों को ईंधन भेजने वाली रिफाइनरियों पर अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।

लॉकडाउन को लेकर क्या बोले हरदीप सिंह पुरी ? 

लॉकडाउन को लेकर फैल रही अटकलों पर भी पुरी ने साफ शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियां भले ही अनिश्चित हों, लेकिन सरकार ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में किसी भी आवश्यक चीज की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन को लेकर जो भी बातें सामने आ रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं और सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें और जिम्मेदारी से व्यवहार करें, क्योंकि बेवजह डर फैलाना स्थिति को और जटिल बना सकता है।

यह भी पढ़ें : दुनियाभर के WhatsApp यूजर्स परेशान! मैसेज अटक रहे, ऐप हो रहा हैंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments