पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए है, भारतीय सीमाओं पर सेना को अलर्ट रखा गया है। LoC पर लगातार तनाव जारी है, पाकिस्तान की ओर से लगातार आठवें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
बारामूला, कुपवाड़ा और अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, सेना लगातार हरकत में है और पाकिस्तान की नापाक हरकतों का लगातार जवाब दे रही है।
