Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट

लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें आज यानी शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपोलो सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। थोड़ी देर में मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। लाल कृष्ण आडवाणी 97 साल के हैं। पिछले 4-5 महीने में यह चौथी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें अगस्त महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

3 जुलाई को लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले 26 जून को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग की निगरानी में रखा गया था। अगले दिन उनकी एक छोटी सी सर्जरी की गई थी। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

आडवाणी लंबे समय से हैं बीमार

लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि वह इन दिनों अपने घर पर ही रहते हैं और किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं। आडवाणी को इस साल देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। उन्हें उनके आवास पर ही भारत रत्न दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मार्च को उनके आवास पर जाकर उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके आवास पर मौजूद थे। 2015 में पद्म विभूषण पुरस्कार भी दिया गया था। आडवाणी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री थे। वह देश के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments