भारत के टॉप 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची जारी, गौतम अडानी टॉप 10 में

भारत के टॉप 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची जारी, गौतम अडानी टॉप 10 में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में शीर्ष पद पर 2 कार्यकाल लगभग पूरे कर चुके हैं, तीसरे कार्यकाल के लिए कुछ ही हफ़्ते में चुनाव का सामना करने जा रहे हैं और आज भी वही देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं।

PM की मौजूदा लोकप्रियता को देखते हुए अंग्रेज़ी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा जारी की गई देश के 100 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर उनका काबिज़ होना बेहद स्वाभाविक लगता है।

उनके बाद शीर्ष 10 में मौजूद शख्सियतों में भी अधिकतर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ही नेता हैं, बस, देश के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ तथा अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी ही दो नाम है, जो राजनेता नहीं हैं।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अमित शाह, तीसरे पर मोहन भागवत काबिज है। तो वहीं, चौथे स्थान पर प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ है। 5वे नम्बर पर विदेशमंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर का नाम है।

सूची में छठा स्थान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 5योगी आदित्यनाथ ने हासिल किया है। इसके बाद 7वें पायदान पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम आता है।

देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में आठवें स्थान पर देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद हैं। निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक तथा सबसे लम्बे समय तक वित्तमंत्री रहने वाली महिला भी हैं।

सूची में 9वें पायदान पर बीजेपी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा का नाम है। इसके बाद इस सूची में शीर्ष 10 में एकमात्र उद्योगपति गौतम अदाणी हैं। जो लगभग ₹8,37,600 करोड़ की अपनी नेटवर्थ के साथ देश के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं।

समाचारपत्र का कहना है कि गौतम अदाणी के नेतृत्व में अदाणी समूह ने सीमेंट, ऊर्जा, एयरपोर्ट, हरित ऊर्जा और बंदरगाहों जैसे बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में बेहद तेज़ी से तरक्की की है।