Friday, March 6, 2026
Home Current News 4 दिशाओं की तरह कांग्रेस में 4 CM के चेहरे, BJP में...

4 दिशाओं की तरह कांग्रेस में 4 CM के चेहरे, BJP में संगठन करता है काम- कृष्ण पंवार

Advertisement

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं, अब लगातार बैठक का दौर जारी है। करनाल में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार पहुंचे जहां उन्होंने कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं, संगठन अपना काम कर रहा है, संगठन पन्ना प्रमुख तक है, सब उत्साहित हैं, तीसरी बार बीजेपी की सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनेगी उन्होंने आगे कहा कि केंद्र चुनाव समिति तय करेगा , कब लिस्ट जारी करनी है।

कृष्ण पंवार ने कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन पर दिया गया विवादित बयान लेकर कहा कि यह उनकी निजी राय है, मुझे उसकी जानकारी नहीं है, उन्होंने आगे कहा कि सीएम नायब सैनी समझदार हैं, वो आम लोगों के सीएम हैं, जनता कहती है कि उनको समय कम मिला है, अगर समय ज्यादा मिलता तो प्रदेश में काफी फैसले ले सकते थे।

कृष्ण पंवार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे 4 दिशाएं हैं , वैसे ही कांग्रेस में 4 सीएम हैं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर लड़ाई है तो कभी सीएम पद की। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी को भी नहीं पता वो कहां से चुनाव लडेंगे, ये संगठन तय करेगा। बहराल देखना ये होगा कि बीजेपी अपनी पहली लिस्ट कब जारी करती है और कौनसा नेता कहां से चुनाव लड़ता है।