राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 120 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है।