चंडीगढ़-हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना, कईं जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट

Aug 4, 2024 - 11:52
 16
चंडीगढ़-हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना, कईं जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट
चंडीगढ़-हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना, कईं जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश की संभावना के साथ कुछ जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज  हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही तूफान और गरज-चमक की भी संभावना है। 

इन जिलों में बारिश की संभावना

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिले में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा के दक्षिण और पश्चिम के जिलों के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow