अमेरिकी टेक दिग्गज Oracle से बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है, जिसका सबसे ज्यादा असर भारत के कर्मचारियों पर पड़ा है। कई कर्मचारियों को सुबह 5–6 बजे अचानक ईमेल भेजकर नौकरी खत्म होने की सूचना दी गई।
30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक Oracle अपने कुल वर्कफोर्स के करीब 18% यानी लगभग 30,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में है। इनमें से करीब 12,000 कर्मचारी भारत से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
छटनी के मुख्य कारण
इसके बावजूद कंपनी ने छंटनी का कारण बताया है कि AI डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश और कंपनी अब अपने संसाधनों को पारंपरिक काम से हटाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में लगा रही है।
आगे और छंटनी की आशंका
सूत्रों के मुताबिक Oracle में यह प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। अगले कुछ हफ्तों में एक और राउंड छंटनी हो सकता है Oracle की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि AI के दौर में कंपनियां तेजी से वर्कफोर्स री-स्ट्रक्चर कर रही हैं। इससे टेक सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता और डर का माहौल बढ़ गया है।
Read More
PAN कार्ड बनवाने के तरीके में हुआ बदलाव, आज से लागू नए नियम, जानें पूरा अपडेट

