लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह मारा गया है, सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी, सैफुल्लाह नेपाल में नाम बदलकर लश्कर के मॉड्यूल पर काम कर रहा था। उसने नेपाली महिला नगमा बानू से शादी की थी।
सैफुल्लाह भारत में आतंकियों की घुसपैठ और आर्थिक मदद जुटाने का काम करता था, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफुल्लाह लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर आजम चीमा उर्फ बाबाजी का सहयोगी था।
बता दें कि सैफुल्लाह 2006 में नागपुर स्थित RSS मुख्यालय पर हुए हमले में शामिल था, इसके अलावा 2008 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में CRPF कैंप पर हुए आतंकी हमले और 2005 में IISC बेंगलुरु पर हमले की साजिश का मास्टरमाइंड था।

