पहाड़ों पर बारिश और बाढ़ के बाद अब भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. इसी बीच जम्मू कश्मीर में लैंडस्लाइड की भयावह तस्वीर सामने आई है. भूस्खलन की ये घटना बालटाल मार्ग पर हुई. जहां कई यात्री लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए हैं. भूस्खलन में एक महिला की मौत और 10 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है. दरअसल, जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. जिस कारण जगह-जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है.
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में लैंडस्लाइड, बालटाल मार्ग पर हुआ भूस्खलन से हादसा
Advertisement














