Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsमंडी में बारिश के बाद फिर लैंडस्लाइड, मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बंद

मंडी में बारिश के बाद फिर लैंडस्लाइड, मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी में लगातार बारिश जारी है, बारिश की वजह से मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन हुआ है, इस वजह से हाईवे बंद हो गया। इससे पहले भी 12 जुलाई को लैंडस्लाइड की वजह से हाईवे बंद हुआ था, जिसे प्रशासन की मुस्तैदी से 28 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया था।

ASI अनिल कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मार्ग बंद है और इलाके में बारिश जारी है, जैसे ही मौसम अनुकूल होगा और बारिश थमेगी, मार्ग को खोलने का काम फिर शुरू किया जाएगा।

मार्ग के बार-बार बंद होने से कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments