Saturday, March 7, 2026
Home Current News 80 वर्षों का इंतजार खत्म, पहली बार लाहौर के कॉलेज गुरुद्वारे में...

80 वर्षों का इंतजार खत्म, पहली बार लाहौर के कॉलेज गुरुद्वारे में हुई अरदास 

Lahore College
Advertisement

पाकिस्तान के एचिसन कॉलेज(Lahore College) परिसर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में लगभग 80 वर्षों बाद सिख अरदास आयोजित की गई। कॉलेज के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वर्ष 1947 के बाद से सिख विद्यार्थियों की कमी के चलते एचिसन कॉलेज बंद था, हालांकि उसका रखरखाव कॉलेज द्वारा किया जाता रहा।

कॉलेज के मानद दूत डॉ. तरूणजीत सिंह बुटालिया ने बताया, “बुधवार को लाहौर के मॉल रोड स्थित ऐचिसन कॉलेज परिसर के गुरुद्वारे में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक सिख अरदास सभा आयोजित की गई।”

140वीं वर्षगांठ के मौके विशेष आयोजन

उन्होंने कहा कि यह विशेष आयोजन कॉलेज की 140वीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया, जिसमें करीब 100 लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए भावुक क्षण था। मेरे पिता, दादा और परदादा विभाजन से पहले जब ऐचिसन कॉलेज में छात्र थे, तब वे प्रतिदिन शाम को यहीं अरदास देते थे।”

उन्होंने बताया कि 140वीं वर्षगांठ समारोह के लिए इस कार्यक्रम के आयोजन में उन्होंने सहयोग किया। कॉलेज के प्राचार्य हुसैन ने कहा, “वर्ष 1947 के बाद ऐचिसन कॉलेज के गुरुद्वारे में आयोजित यह अरदास सेवा हमारी 140वीं वर्षगांठ की आध्यात्मिक शुरुआत है। हम भविष्य में ऐसे और अवसरों की उम्मीद करते हैं, जो सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा दें।”

यह भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट ने ₹18 हजार करोड़ की तीन रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी…