IPL 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की इस सीजन की शुरुआत निराशाजनक रही है, क्योंकि वे अपने-अपने पहले मैच हार चुकी हैं। ऐसे में दोनों टीमें आज अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
मैच कहां और कब?
यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। आज यानी 2 अप्रैल को शाम 7 बजे टॉस होगा, जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
-
कुल मैच: 30
-
KKR जीत: 20
-
SRH जीत: 10
-
टाई: 0
-
नो रिजल्ट: 0

