Friday, March 6, 2026
Home Current News ख्वाजा आसिफ को सता रहा हमले का डर, ख्वाजा के डर से पाकिस्तान...

ख्वाजा आसिफ को सता रहा हमले का डर, ख्वाजा के डर से पाकिस्तान में दहशत

Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार डरा हुआ है और सबसे ज्यादा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को डर लग रहा है। ख्वाजा आसिफ को भारत की बिना किसी सैन्य कार्रवाई से पहले ही हमले का डर सता रहा है, एक बार फिर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अपने डर को मीडिया के सामने उजागर किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है और एलओसी के पास किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है, उनके इस बयान से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है।

साथ ही ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़भभकी भी दी है, आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव चरम पर है।