केन्या के डॉक्टर भारत के हेल्थ सेक्टर से हुए प्रभावित, भारत आकर करना चाहते हैं प्रैक्टिस – विदेश मंत्रालय

भारत और केन्या में प्रधानमंत्री मोदी और केन्या के राष्ट्रपति रूटो की बीच हुई डेलिगेशन स्तर की बातचीत में कई महत्वपूर्ण और रोचक मुद्दों पर बात हुई।

विदेश मंत्रालय के सचिव दम्मू रवि ने बताया कि ड़िजिटल पब्लिक इंस्ट्राफ्रक्चर के मामले में केन्या ने भारत से कई चीजें सीखी हैं। यूपीआई, आधार के अलावा केन्या ने हेल्थ सेक्टर में भी काफी चीजों में उन्होंने अपनी रुचि दिखाई है।

सचिव दम्मू रवि ने बताया कि वे (केन्या) चाहते हैं कि भारत के स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनके देश में विजिट करें। इसके अलावा उनके डॉक्टर और इंटर्न भारत में आकर हमारे देश के डॉक्टरों से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं।