Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsकश्मीरी विद्यार्थियों ने हरियाणा विधानसभा का किया दौरा, विधायी प्रक्रिया की ली...

कश्मीरी विद्यार्थियों ने हरियाणा विधानसभा का किया दौरा, विधायी प्रक्रिया की ली जानकारी

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा दर्शन अध्ययन यात्रा के तहत कश्मीरी विद्यार्थियों के एक दल ने हरियाणा विधानसभा परिसर का अवलोकन किया। यह दौरा मीडिया छात्र एसोसिएशन और पंचनद शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। दल में 60 कश्मीरी विद्यार्थी शामिल थे, जिन्होंने हरियाणा की विधान प्रक्रिया और सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से समझने का प्रयास किया।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने विधायी कार्यों, संसदीय प्रक्रिया, और विधानसभा की संरचना के बारे में जानकारी साझा की। विस अध्यक्ष ने विद्यार्थियों के साथ उनकी राजनीतिक रुचि और कैरियर योजनाओं पर भी चर्चा की, जिससे युवाओं को राजनीति और प्रशासन के क्षेत्र में मार्गदर्शन मिला।

विधानसभा दौरे से छात्रों में उत्साह
हरियाणा विधानसभा का सदन देखकर विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। उन्होंने विधानसभा भवन की वास्तुकला और कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यशैली और विधायी प्रक्रियाओं के बारे में कई सवाल पूछे, जिनका अध्यक्ष ने विस्तार से उत्तर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाने में विधायिका की भूमिका को बेहतर तरीके से समझा।

संस्कृति और शिक्षा का संगम
हरियाणा दर्शन यात्रा का उद्देश्य कश्मीरी युवाओं को राज्य की संस्कृति, शिक्षा, और प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना है। इस यात्रा ने विद्यार्थियों को हरियाणा के सामाजिक और राजनीतिक ताने-बाने को करीब से समझने का अवसर दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments