Saturday, March 7, 2026
Home Current News करवा चौथ 2025: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानिए सही समय

करवा चौथ 2025: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानिए सही समय

Advertisement

Karwa Chauth 2025 Moon Time LIVE: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वे सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन करती हैं। परंपरा अनुसार, चांद को छलनी से देखने के बाद पति के दर्शन किए जाते हैं और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पति को लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है।

अब सवाल यह है कि करवा चौथ 2025 में चांद कब निकलेगा? यहां हम आपको शहर के अनुसार चंद्रमा के उदय (Moonrise) का सटीक समय बता रहे हैं।

  1. नई दिल्ली रात 08:14 बजे
  2. नोएडा रात 08:13 बजे
  3. चंडीगढ़ रात 08:10 बजे
  4. कानपुर रात 08:07 बजे
  5. लखनऊ रात 08:03 बजे
  6. बेंगलुरु रात 08:50 बजे