HomeCurrent Newsराम मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थापित हुआ कलश, जल्द होगी धर्म...

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थापित हुआ कलश, जल्द होगी धर्म ध्वज दंड की स्थापना

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी बीच मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित कर दिया गया है। पुजारियों की मौजूदगी में वैदिक विधि-विधान से शुभ मूर्हत पर कलश स्थापित किया गया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अब मुख्य शिखर पर ध्वजदंड की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

चंपत राय ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर का परिसर अपनी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। राम जन्मभूमि परिसर में तुलसी दास की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments