Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsकैलाश गहलोत BJP में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिलाई...

कैलाश गहलोत BJP में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिलाई सदस्यता

अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार (17 नवंबर) को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के आगे पीछे चली गई है। आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद वह सोमवार (18 नवंबर) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गहलोत भगवा पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में 50 वर्षीय गहलोत ने कहा, “लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।” आप का अहम चेहरा रहे गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए ‘शीशमहल’ जैसे कुछ ‘शर्मनाक’ विवादों का भी जिक्र किया और कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या हम अब भी खुद को ‘आम आदमी’ मानते हैं।

गहलोत ने ‘शीशमहल’ विवाद का जिक्र भाजपा नेताओं के उस आरोप की पृष्ठभूमि में किया जिसमें आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल ने अपने पूर्व सरकारी आवास ‘6 फ्लैगस्टाफ रोड’ पर महंगी चीजों और आधुनिक सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। भाजपा ने केजरीवाल के आवास को ‘शीशमहल’ बताया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments