Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में हुई पेशी, 4 दिन की बढ़ाई...

ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में हुई पेशी, 4 दिन की बढ़ाई गई रिमांड

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा की चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया. बता दे कि जासूसी के मामले ज्योति मल्होत्रा से जांच एजेंसियों की पूछताछ जारी है.

16 मई को ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने 16 मई को ज्योति मल्होत्रा को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था. इन सब के बीच अब ज्योति मल्होत्रा को लेकर रोजाना बड़े खुलासे हो रहे हैं. NIA और दूसरी खूफिया एजेंसियों के साथ-साथ अब मुंबई पुलिस भी ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ करने वाली है. सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में ज्योति ने माना है कि उसने 2023 और 2024 में कई बार मुंबई का दौरा किया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments