पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे न्यायमूर्ति शील नागू

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे न्यायमूर्ति शील नागू

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान, इलाहाबाद, गुवाहाटी, पंजाब और हरियाणा और झारखंड हाई कोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीश (सीजे) की नियुक्ति की सिफारिश की है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और बीआर गवई की अध्यक्षता में एक कॉलेजियम ने प्रस्ताव पारित किए, जिन्हें आज शाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया।