Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsजस्टिस संजीव खन्ना आज लेंगे 51वें CJI की शपथ, अगले 6 महीने...

जस्टिस संजीव खन्ना आज लेंगे 51वें CJI की शपथ, अगले 6 महीने तक संभालेंगे मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India – CJI) के रूप में शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल न्यायिक प्रणाली में उनके अनुभव और समझ से लाभान्वित होगा, और उनके नेतृत्व में भारतीय न्यायपालिका को नए दृष्टिकोण और फैसले प्राप्त हो सकते हैं।

जस्टिस संजीव खन्ना आज देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस खन्ना रविवार को सेवानिवृत्त हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा।

बता दें कि जस्टिस खन्ना उन पांच न्यायाधीशों की उस पीठ का हिस्सा थे, जिसने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले को बरकरार रखा था साथ ही वह उस न्यायाधीशों की पीठ में भी शामिल थे जिन्होंने दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले के मामलों में लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments