Saturday, March 7, 2026
Home Current News J&K सीएम ने PM मोदी से की मुलाकात, आतंकी हमले के बाद...

J&K सीएम ने PM मोदी से की मुलाकात, आतंकी हमले के बाद कार्रवाई को लेकर हुई चर्चा

Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही आतंकियों पर नकेल कसने और हमलावर दहशतगर्दों को ढेर करने के लिए सरकार और सुरक्षाबल लगातार प्रयासरत है. सुरक्षाबल और जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं.

इसी बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों के बीच पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है. प्रधानमंत्री के आवास पर दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे चली.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम की वर्तमान स्थिति से साथ पीएम मोदी को अवगत कराया और आने वाले दिनों में क्षेत्र में सुरक्षा और शांति को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की है. बैठक में हमले के बाद पर्यटन उद्योग और आगामी अमरनाथ यात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा हुई.