जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी, BSF का एक जवान और 4 नागरिक घायल

जम्मू के अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीती रात (बृहस्पतिवार) को बिना उकसावे के गोलीबारी कर दी। पाक की तरफ से गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) का एक जवान और अन्य 4 नागरिक घायल हो गए। घायल जवान को विशेष इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेना के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय जवान पाकिस्तान की ओर से हुई इस फायरिंग का ‘मुंहतोड़’ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से अरनिया सेक्टर में चार से पांच चौकियों पोर गोलीबारी की गई है।